ट्रक का टायर बदल रहे तीन लोगों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के जीआईपी मॉल के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक का टायर बदल रहे ट्रक चालक सहित तीन लोगों को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय बिन्नू पुत्र राजू ट्रक चालने का काम करता था। बताया गया है कि बुधवार रात वह अपने दो सहकर्मियों के साथ ट्रक में सवार होकर नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित जीआईपी मॉल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसके ट्रक के टायर में कुछ दिक्कत हो गई। इस पर उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक बिन्नू, अश्वनी और शिवा ट्रक ने नीचे उतरकर ट्रक का टायर बदलने लगे। टायर बदलने के दौरान एक बाइक सवार युवक तेजी गति से बाइक चलाते हुए आया और तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टायर बदल रहे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-39 थाना पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने बिन्नू का मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img