Faridabad: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक पुलिस ने कानून व्यवस्था के लिए मिलाया कदम

Faridabad: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक पुलिस ने कानून व्यवस्था के लिए मिलाया कदम

रिपोर्ट: संदीप चौहान

फरीदाबाद, हरियाणा में ट्रैफिक नियमों और कानून व्यवस्था को कड़ाई से लागू करने के लिए अब ट्रैफिक पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सड़कों पर सक्रिय हो गई है। शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले और कानून व्यवस्था को भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह तस्वीर बल्लभगढ़ और दर्शन शहर में क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई को दर्शाती है। क्राइम ब्रांच प्रभारी शीशपाल ने बताया कि यह कार्रवाई न केवल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए की जा रही है, बल्कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा कायम करने के उद्देश्य से भी है।

शीशपाल ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई टीम ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। टीम ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। इसका उद्देश्य शहर में सुरक्षित और व्यवस्थित ट्रैफिक सुनिश्चित करना और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाना है। क्राइम ब्रांच और ट्रैफिक पुलिस की यह संयुक्त पहल फरीदाबाद में कानून और व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img