यमुना प्राधिकरण से प्रभावित गांव के युवा बोलेंगे हल्ला, किसान संगठन ने बनाई रणनीति

अमर सैनी

नोएडा। किसान एकता संघ की बैठक सोमवार को दनकौर कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में हुई। इसकी अध्यक्षता मेहरबान अली ने की और संचालन सतीश कनारसी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के युवाओं की बेरोजगारी समस्या को लेकर सेक्टर 24 स्थित एक मोबाइल कंपनी पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि उनका संगठन स्थानीय युवाओं को स्थाई रोजगार दिलाने के लिए यमुना प्राधिकरण से प्रभावित गांवों में जागरूकता अभियान चलाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर हजारों लोग क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर 24 स्थित एक मोबाइल कंपनी पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की जमीन का प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहण किया गया है। उनके बच्चों को भी नौकरी नहीं दी गई है। जिसके कारण बच्चे बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई बार किसान प्राधिकरण के अधिकारियों के पास पहुंचकर अपनी समस्या भी बता चुके हैं। लेकिन उसके बावजूद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों में काफी रोष है।किसानों का कहना है कि वे कई वर्षों से अधिकारियों से अपनी समस्या के समाधान की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img