Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Noida Finance Fraud Arrest: नोएडा फाइनेंस फ्रॉड में तीन शातिर गिरफ्तार, लग्जरी वाहन जब्त

Noida finance fraud, Noida police news, luxury vehicle seized, Amit Gupta arrest,

Noida Finance Fraud Arrest: नोएडा फाइनेंस फ्रॉड में तीन शातिर गिरफ्तार, लग्जरी वाहन जब्त

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा में फाइनेंस के नाम पर फर्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना फेस 2 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने अमित गुप्ता, अनुराग और नवीन भावरी को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं और फाइनेंस के नाम पर फर्जी 28 आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड और आरसी भी पुलिस ने जब्त किए हैं।

डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह तीनों व्यक्ति शातिर किस्म के धोखेबाज थे और फाइनेंस के नाम पर फर्जी दस्तावेज़ बनाकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करते थे। ये लगातार गौतम बुद्ध नगर में सक्रिय थे। इनके कब्जे से थार, विटारा, ब्रेज़ा, महिंद्रा स्कॉर्पियो और किया सेल्टोस जैसी बड़ी लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड के माध्यम से लोन लेते थे और गाड़ियां फाइनेंस कराकर भुगतान किए बिना ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में कम कीमत पर बेच देते थे। इसके अलावा, वे आरसी और पूर्व प्रदर्शित हाइपोथेक्शन को हटाकर पुनः बैंक से लोन लेते थे।

अभियुक्त अमित गुप्ता दिल्ली का रहने वाला है, अनुराग उर्फ अमित अलीगढ़ का और नवीन भावरी जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। अमित गुप्ता पर दिल्ली एनसीआर में आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें