Chamba Road Accident: चंबा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक, परिजनों को हरसंभव सहायता के निर्देश

Chamba Road Accident: चंबा सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा शोक, परिजनों को हरसंभव सहायता के निर्देश

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के चंबा-साहो मार्ग पर बलनेरा नाला के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिवारों को हरसंभव सहायता और आवश्यक राहत तुरंत उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के संपर्क में रहकर सभी जरूरी औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा करे।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि वह शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img