Tirthali Village: तिरथली के 578 किसानों को भूखंड मिले

Tirthali Village: तिरथली के 578 किसानों को भूखंड मिले

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण (यीडा) ने तिरथली गांव के 578 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंडों का आवंटन किया है। सोमवार को आयोजित ड्रा प्रक्रिया के माध्यम से किसानों को भूखंडों के आश्यपत्र सौंपे गए।

यीडा के सीईओ आरके सिंह ने बताया कि जेवर और बुलंदशहर क्षेत्र के गांवों में भूमि अधिग्रहण का कार्य तेजी से चल रहा है। मास्टर प्लान के तहत अब तक 30 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी जा चुकी है। प्राधिकरण की नीति के अनुसार किसानों को जमीन के बदले 64.7 प्रतिशत मुआवजा और सात प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड दिए जाते हैं।

इसी क्रम में तिरथली गांव के 578 किसानों को सोमवार को ड्रॉ के जरिए भूखंड आवंटित किए गए। प्राधिकरण के अनुसार अब तक 28 गांवों में चार हजार से अधिक भूखंड विकसित किए जा चुके हैं, जबकि छह हजार किसानों को आश्यपत्र सौंपे जा चुके हैं। बाकी किसानों को भी जल्द विकसित भूखंडों का कब्जा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img