Uttar Pradesh : हापुड़ में छत से गिरे पांच वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम, VIDEO

Hapur News : हापुड़ में थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शक्तिनगर में एक पांच वर्षीय मासूम छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं घटना का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मोहल्ला निवासी सुमित अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। 14 मई को उनका पांच वर्षीय पुत्र अंश छत पर खेलते खेलते अचानक नीचे सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। मासूम के छत से गिरने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने मोहल्लेवासियों की मदद से बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मासूम का अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजनों ने मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया।

इस मामले में सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस को हादसे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img