Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

निसा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ‘स्कूल लीडर्स’ सम्मेलन धूमधाम से संपन्न

अंतर्राष्ट्रीय 'स्कूल लीडर्स' सम्मेलन
निसा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय 'स्कूल लीडर्स' सम्मेलन धूमधाम से संपन्न

निसा द्वारा आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ‘स्कूल लीडर्स’ सम्मेलन धूमधाम से संपन्न

सम्मेलन के दौरान 100 मॉडल स्कूल चर्चा का विषय रहा : कुलभूषण शर्मा

चंडीगढ़, 20 दिसंबर

फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूलस, हरियाणा और निसा के संयुक्त तत्वावधान में होटल पार्क प्लाजा, चंडीगढ़ में चल रहा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ‘स्कूल लीडर्स ‘ सम्मेलन धूमधाम से संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन के समापन में सभी स्कूल लीडर्स ने यह संकल्प लिया कि वह देश की शिक्षा नीति को कामयाब करने के लिए और प्रदेश के बच्चों को गुणवत्ता शिक्षा देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और निशा के क्वालिटी चार्टर पर काम करके अपने स्कूलों की जो कमियां है, उनका सुधार करेंगे, ताकि सरकार और देश के साथ मिलकर नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को कामयाब किया जाए।

उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान 100 मॉडल स्कूल चर्चा का विषय रहा। सैंकड़ों स्कूलों ने 100 मॉडल स्कूल में रुचि दिखाते हुए कहा कि हम सब अपने स्कूलों को मॉडल स्कूल बनाना चाहते है। कुलभूषण शर्मा ने बताया कि अब सभी स्कूलों के साथ बैठक की जाएगी और 100 मॉडल स्कूल के प्रारूप का ज्ञान उनको दिया जाएगा। उसके बाद एक सिलेक्शन क्राइटेरिया बनाया जाएगा, जो स्कूल उचित पाए जाएंगे, उन स्कूलों को 100 मॉडल स्कूल का हिस्सा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद उनकी गुणवत्ता सही करने के लिए और भी बहुत सारे एनजीओ और कंपनी के साथ बात की जाएगी। इस मॉडल को अगले वर्ष शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा यह योजना सिर्फ स्कूलों को ही प्रदान की जाएगी और उसके बाद 3 साल तक यह कार्यक्रम चलेगा। इसमें सबसे पहले स्कूलों की असेसमेंट की जाएगी और यह असेसमेंट हर साल की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके लिए एक मॉनिटरिंग टीम भी बनाई जाएगी, जो समय-समय पर मॉनिटरिंग करेगी और उसको सफल बनाने के लिए स्कूल संचालकों का सहयोग करेगी। उन्होंने अपने स्कूल संचालकों को विश्वास दिलाया कि 3 वर्ष के अंदर उनके स्कूलों को बेहतर से बेहतर बना दिया जाएगा, जो पूरे देश को एक नई दिशा दिखाने का काम करेंगे।

स्कूल संचालकों में भी सम्मेलन के अंत में निसा और निसा के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि हम निसा और आपके साथ कंधे से कंधा मिलकर इन 100 स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए आपके साथ कार्य करने के लिए तैयार है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें