व्यापारियों ने वित्तमंत्री से लगाई गुहार, आम बचट पर की चर्चा

अमर सैनी

नोएडा।उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, नोएडा की एक बैठक गुरुवार को सेक्टर 5 स्थित हरौला में आयोजित की गई, जिसमें 2024 के आम बजट में व्यापारियों ने कुछ प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। व्यापारियों ने एक मत से वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से कर दरों में बदलाव की मांग करते हुए एक ज्ञापन भेजा है। व्यापारियों ने वित्तमंत्री से कर दरों में कमी या स्थिरता की उम्मीद की है। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार की बजट में वित्तमंत्री द्वारा जीएसटी प्रणाली में व्यापक सुधार किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि सरकार की ओर से छोटे और मझौले व्यापारियों के लिए विशेष योजनाएं और सब्सिडी की घोषणाएं की जानी चाहिए। इससे व्यापारियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल और ई-कॉमर्स सेक्टर में सुधार और समर्थन की अपेक्षा है और व्यापारियों को उम्मीद है कि डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। नरेश कुच्छल ने कहा कि छोटे व्यापारियों को आसानी से कर्ज मिल सके, इसके लिए सरकार द्वारा बजट में विशेष कदम उठाए जा सकते हैं। कम ब्याज दरों पर लोन और क्रेडिट सुविधा मिलने से व्यापारियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सरकार से प्रोत्साहन की उम्मीद
चेयरमैन राम अवतार सिंह ने कहा कि बेहतर सड़कें, परिवहन सुविधा, और व्यापारिक हब्स का विकास व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है। इससे उनकी लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार होगा। व्यापारी चाहते हैं कि जीएसटी रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए और इनपुट टैक्स क्रेडिट के क्लेम में आसानी हो। उन्होंने उम्मीद प्रकट किया कि व्यापारियों को निर्यात के लिए सरकार से प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है, जिससे सरकार द्वारा निर्यात के लिए विशेष योजनाएं और सब्सिडी देने से उन्हें वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा करने में मदद मिलेगी।

नियमों और नीतियों में सुधार की अपेक्षा
नरेश कुच्छल ने कहा कि व्यापार करने में आसानी के लिए नियमों और नीतियों में सुधार की अपेक्षा है। इससे व्यापारिक प्रक्रिया में सुधार और समय की बचत होगी। इन सुधारों और उपायों के माध्यम से व्यापारी अपने हितों को सुरक्षित देख रहे हैं और अपने व्यापार को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। इस मौके पर अध्यक्ष नरेश कुच्छल, चेयरमैन राम अवतार सिंह, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश महावर, मनोज भाटी, सतनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, मूलचंद गुप्ता, केशव पंडित, संदीप चौहान, महेंद्र कटारिया, बृजमोहन राजपूत, अमरदीप कुमार, धीरज कुमार, सुनील कुमार, रितिक कुमार, सतवीर कुमार, पियूष वालिया, अनिल गर्ग, विनीत शर्मा, संजय चौहान, विपिन अग्रवाल, सुशील सिंघल आदि
उपस्थित रहे।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img