उत्तर प्रदेशराज्यराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में स्कूल जा रही 13 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Hapur : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक गांव के बाहर चार जून की सुबह खेत में खींचकर छात्रा से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था।

एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी 13 वर्षीय पुत्री पड़ोस के गांव स्थित एक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे उनकी पुत्री अपनी सहेली से मिलने पड़ोस के गांव के लिए जा रही थी। गांव के बाहर गांव निवासी जोगेंद्र ने अकेला पाकर उसे ईंख के खेत में खींच लिया।

इसके बाद आरोपी ने जमकर अभद्रता करते हुए उनकी पुत्री के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपी घटना के संबंध में किसी को बताने पर मारने की धमकी देकर मौके से बाइक लेकर भाग गया। घर पहुंचकर उनकी पुत्री ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद वह अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि नगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी जोगेंद्र को गांव के बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button