Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

ITR Filing Deadline 2025: अब सिर्फ 10 दिन बचे, लेट फाइलिंग पर देना होगा जुर्माना और ब्याज

ITR Filing Deadline 2025
ITR Filing Deadline 2025: अब सिर्फ 10 दिन बचे, लेट फाइलिंग पर देना होगा जुर्माना और ब्याज

ITR Filing Deadline 2025 नजदीक आ चुकी है। असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए टैक्सपेयर्स को 15 सितंबर तक रिटर्न भरना अनिवार्य है। डेडलाइन चूकने पर Section 234F के तहत जुर्माना और ब्याज देना होगा।

ITR Filing Deadline 2025: आखिरी तारीख नजदीक

असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख अब पास आ चुकी है। टैक्सपेयर्स के पास अपना रिटर्न फाइल करने के लिए 15 सितंबर 2025 तक का समय है। सरकार पहले ही टैक्सपेयर्स को अतिरिक्त 1.5 महीने की राहत दे चुकी है, लेकिन अब तक डेडलाइन बढ़ाने की कोई नई घोषणा नहीं हुई है।

Income Tax Return Filing 2025: टैक्सपेयर्स के लिए महत्वपूर्ण खबर! 10 दिन और... फिर देना पड़ेगा भारी जुर्माना... फटाफट ऐसे भर दें ITR... आ जाएगा खाते में रिफंड ...

ITR Filing Deadline 2025: डेडलाइन चूकने पर क्या होगा?

अगर आप 15 सितंबर 2025 के बाद ITR फाइल करते हैं, तो यह लेट फाइलिंग मानी जाएगी और Section 234F के तहत जुर्माना और ब्याज लगेगा।

  • जिनकी टैक्सेबल इनकम ₹5 लाख तक है, उन्हें अधिकतम ₹1,000 का जुर्माना देना होगा।

  • जिनकी टैक्सेबल इनकम ₹5 लाख रुपये से ज्यादा है, उन्हें ₹5,000 का जुर्माना देना पड़ेगा।

  • खास बात यह है कि यह पेनल्टी तब भी देनी होगी, जब आपके ऊपर कोई अतिरिक्त टैक्स बकाया न हो।

साथ ही, किसी भी बकाया टैक्स पर 1% प्रति माह ब्याज भी देना होगा। यह ब्याज केवल उसी टैक्स अमाउंट पर लगेगा जो समय पर जमा नहीं किया गया है।

ITR Filing deadline if you miss 15 September how much penalty amount you need to pay टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर, अब इस तारीख के बाद ITR भरने पर भारी जुर्माना, तुरंत

ITR Filing Deadline 2025: कब है ITR फाइल करने की डेडलाइन?

  • ITR Filing की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है।

  • पहले यह डेडलाइन 31 जुलाई 2025 थी, जिसे आगे बढ़ाया गया था।

  • इनकम टैक्स विभाग के अनुसार, सभी सैलरी वाले कर्मचारी, पेंशनर्स और अन्य पात्र टैक्सपेयर्स को इस तारीख तक अपना ITR भरना अनिवार्य है।

ITR Filing Deadline 2025: किन्हें ITR फाइल करना जरूरी है?

निम्नलिखित टैक्सपेयर्स को ITR भरना अनिवार्य है:

  • जिनकी सालाना आय बेसिक छूट सीमा से ऊपर है (जैसे सैलरी और प्रोफेशनल्स, जिनकी आय ₹50 लाख रुपये तक है और जिनका ऑडिट जरूरी नहीं है)।

  • जिन्होंने ₹2 लाख या उससे ज्यादा विदेश यात्रा पर खर्च किया हो।

  • जिनका बिजली बिल ₹1 लाख रुपये से अधिक हो।

  • जिनके करंट अकाउंट में ₹1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा जमा हो।

  • जिनकी प्रोफेशनल आय ₹10 लाख रुपये से ज्यादा हो।

  • जिनका TDS या TCS ₹25,000 रुपये से ऊपर है (वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीमा ₹50,000 है)।

  • वे रेजिडेंट टैक्सपेयर्स जिनके पास विदेशी संपत्ति है या जो किसी विदेशी संपत्ति के लाभार्थी हैं।

अगर आप असेसमेंट ईयर 2025-26 का ITR अभी तक फाइल नहीं कर पाए हैं, तो आपके पास केवल कुछ दिन बचे हैं। अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है। देर करने पर Section 234F के तहत जुर्माना और ब्याज दोनों देना होगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि समय रहते अपना ITR फाइल कर लें।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें