Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

नादौन से सराज पहुंची आपदा राहत सामग्री, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

नादौन
नादौन से सराज पहुंची आपदा राहत सामग्री, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

नादौन से सराज पहुंची आपदा राहत सामग्री, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

शिमला 10 जुलाई, 2025

मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों में जहां प्रशासन जुटा हुआ है, वहीं सामाजिक संस्थाएं और आमजन भी बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए आगे आ रहे हैं।

इसी क्रम में, हमीरपुर जिला की नादौन विधानसभा के बड़ा जोन से भी राहत सामग्री भेजी गई है। राहत सामग्री आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को थुनाग में औपचारिक रूप से सौंपी गई। राहत सामग्री में 5 बोरी आटा, 11 बोरी चावल, एक क्विंटल चीनी, 60 किलो चने की दाल, 60 किलो माह, 45 लीटर तेल, 50 किलो आलू, 10 बाल्टियां, 10 मग, 90 जोड़ी जूते-चप्पल, 3700 प्लेटें व गिलास, प्रेशर कुक्र, बच्चों के दूध की बोतलें और स्नान व कपड़े धोने का साबुन शामिल है।

एसबीआई के सेवानिवृत्त प्रबंधक सुदर्शन जरियाल, पूर्व उप-प्रधान राजेश कुमार, 20 सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्य कुलदीप कुमार, जीत सिंह, निखिल कुमार, अतुल पटियाल और बलवीर सिंह ने मुख्यमंत्री के सराज दौरे के दौरान आज मुख्यमंत्री को यह सामग्री सौंपी।

मुख्यमंत्री ने इस पुण्य कार्य के लिए सभी दानी सज्जनों का आभार जताया और कहा कि यह समाज में संवेदनशीलता और एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह राहत सामग्री उपायुक्त मंडी के माध्यम से आपदा प्रभावित परिवारों को वितरित की जाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें