Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab Development: पंजाब में 300 किमी नई सड़कों का शिलान्यास, मान सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

punjab-road-development-bhagwant-mann-projects-punjab-infrastructure

Punjab Development: पंजाब में 300 किमी नई सड़कों का शिलान्यास, मान सरकार का इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस

पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया, वहीं 350 किलोमीटर सड़कों के नवीनीकरण कार्य की भी शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है, जिससे आम लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना राज्य में विकसित किए जा रहे 43,000 किलोमीटर लंबे सड़क नेटवर्क का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अब सड़क निर्माण में पारदर्शिता और जवाबदेही तय की गई है, जिसके तहत यदि कोई सड़क तय मानकों के अनुसार नहीं बनती या जल्दी खराब होती है, तो संबंधित निर्माण एजेंसी को उसे दोबारा बनाना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले भ्रष्टाचार के कारण सड़कें बनने के तुरंत बाद टूट जाती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी योजना का ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब में बिजली के खंभों को हटाकर तारों को भूमिगत किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा, जिससे न केवल शहरों की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि हादसों में भी कमी आएगी और बिजली आपूर्ति अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगी।

सभा को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह मान ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले चार वर्षों में उनकी सरकार ने पारंपरिक पार्टियों के मुकाबले कहीं ज्यादा विकास कार्य किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के लोग विकास की राजनीति से संतुष्ट हैं और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 100 से अधिक सीटों पर जीत दिलाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने राज्य में भ्रष्टाचार, नशे और माफिया को बढ़ावा दिया, जबकि मौजूदा सरकार पारदर्शिता और जनहित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अब राज्य में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे पंजाब तेजी से प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’ का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ राज्य की बड़ी संख्या में महिलाओं को मिलेगा और इसके लिए सरकार ने बजट में हजारों करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सिंचाई और जल प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार किए हैं। नहरों की क्षमता बढ़ाई गई है और भूमिगत जल स्तर में भी सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि यह सब ईमानदार और पारदर्शी शासन का परिणाम है।

इस कार्यक्रम में कई मंत्री, विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। सरकार का दावा है कि इन विकास परियोजनाओं से पंजाब में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें