Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Udaipur Files Movie: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म हुई रिलीज, बेटे हाथ में पिता की तस्वीर लेकर पहुंचे

Udaipur Files
Udaipur Files Movie: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म हुई रिलीज, बेटे हाथ में पिता की तस्वीर लेकर पहुंचे

Udaipur Files ’ फिल्म कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित है, जो देशभर में 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई। पहले शो में बेटे यश और तरुण पिता की फोटो लेकर पहुंचे और इमोशनल सीन देख रो पड़े। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद फिल्म को रिलीज किया गया।

Udaipur Files: कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी फिल्म रिलीज, बेटे हाथ में पिता की तस्वीर लेकर पहुंचे थिएटर

उदयपुर, राजस्थान – बहुचर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड पर आधारित फिल्म ‘Udaipur Files ’ 9 अगस्त 2025 को देशभर के 4500 स्क्रीन पर रिलीज हुई। पहले शो के दौरान एक भावुक क्षण तब आया जब कन्हैयालाल के बेटे यश और तरुण अपने पिता की तस्वीर लेकर फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने थिएटर में अपने बीच की एक सीट पर पिता की फोटो रखी, जिसे पहले से बुक किया गया था।

फिल्म का पहला शो उदयपुर के सुखेर स्थित अर्बन स्क्वायर मॉल में चला, जहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दर्शकों की पहचान जांची गई और थिएटर के भीतर-बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। जब फिल्म में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या का दृश्य दिखाया गया, तो दोनों बेटे भावुक होकर रो पड़े।

कन्हैयालाल हत्याकांड पर बनी Udaipur Files रिलीज, हाथ में पिता की फोटो लेकर फिल्‍म देखने पहुंचे बेटे; हत्‍या का सीन देख रोने लगे - Udaipur Files Kanhaiya Lal Murder ...

Udaipur Files फिल्म की कहानी क्या है?

फिल्म ‘Udaipur Files’ की कहानी कन्हैयालाल हत्याकांड की सच्ची घटनाओं पर आधारित है, जिसमें उनकी हत्या की पूरी साजिश और घटनाक्रम को विस्तार से दिखाया गया है।

  • निर्देशक: भरत एस. श्रीनाते

  • निर्माता: अमित जानी

  • मुख्य कलाकार: विजय राज (कन्हैयालाल के किरदार में), रजनीश दुग्गल, प्रीति झांगियानी

उदयपुर फाइल्स: पिता की तस्वीर लेकर फिल्म देखने पहुंचे कन्हैयालाल के बेटे, थिएटर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - Lalluram

सुप्रीम कोर्ट से मिली थी मंजूरी

पहले यह फिल्म 11 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन धार्मिक संगठनों और एक आरोपी द्वारा दायर याचिका के कारण दिल्ली हाईकोर्ट ने इसकी रिलीज पर रोक लगा दी थी। बाद में 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने रिलीज की अनुमति दी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की समीक्षा के बाद 1 अगस्त को फिल्म की रिलीज को हरी झंडी दी गई।

Udaipur Files: क्या बोले कन्हैयालाल के बेटे?

यश तेली ने कहा,

“हमारा परिवार तीन साल से न्याय की लड़ाई लड़ रहा है। अब भी हमें न्याय नहीं मिला है। उम्मीद है कि ये फिल्म लोगों तक हमारी बात पहुंचाएगी और हमें समर्थन मिलेगा।”

Udaipur Files: समाज में संदेश देने की उम्मीद

पहले दिन फिल्म देखने पहुंचे लेक्चरर प्रमोद कुमार भाटी ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म समाज में भाईचारे और एकता का संदेश देगी।

सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी खुद एसपी योगेश गोयल, एएसपी उमेश ओझा और सीआई रवींद्र सिंह चारण ने की।

नीना गुप्ता और रघुबीर यादव 1982 के बाद से धूम मचा रहे हैं, पंचायत से मंजू देवी और प्रधान जी की पुरानी तस्वीर वायरल हुई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें