Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Vinesh Phogat Join Congress: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश-बजरंग, फोगाट बोलीं- हमारी लड़ाई जारी रहेगी

Vinesh Phogat Join Congress:
Vinesh Phogat Join Congress: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश-बजरंग, फोगाट बोलीं- हमारी लड़ाई जारी रहेगी

Vinesh Phogat Join Congress: कांग्रेस में शामिल हुए विनेश-बजरंग, फोगाट बोलीं- हमारी लड़ाई जारी रहेगी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

ओलंपिक चैंपियन और पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया कांग्रेस में शामिल हो गए. कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश ने रेलवे की अपनी नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया. कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने दोनों खिलाड़ियों को पार्टी में स्वागत किया. कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद विनेश फोगाट ने कहा है कि लड़ाई जारी है, अभी खत्म नहीं हुई है.

ये अभी कोर्ट में है. उन्होंने दावा किया कि हम वो लड़ाई भी जीतेंगे. विनेश ने कहा कि आज जो नया मंच मिल रहा है, उसके साथ हम काम करेंगे देश की सेवा के लिए, जिस तरह से हमने अपना खेल दिल से खेला, हम अपने लोगों के लिए काम करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे. मैं अपनी बहनों से कहना चाहती हूं कि अगर आपके लिए कोई नहीं होगा तो मैं उनके साथ हूं. कांग्रेस पार्टी उनके साथ है. यह मैंने महसूस किया है और मैं आपको आश्वस्त कर सकती हूं कि हम निश्चित रूप से वहां होंगे.

कांग्रेस का दामन थामने के बाद विनेश फोगाट ने बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने कहा कि जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तब कांग्रेस हमारे साथ खड़ी थी. उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी को धन्यवाद देती हूं. उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में पता लगता है कि अपना कौन है. जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था तो बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टियां हमारे साथ थीं. मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी पार्टी में शामिल हुई हूं जो महिलाओं के साथ खड़ी है और सड़क से संसद तक लड़ने के लिए तैयार है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *