Noida Crime: नोएडा सेक्टर 113 पुलिस ने दिल्ली NCR में बाइक चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़

Noida Crime: नोएडा सेक्टर 113 पुलिस ने दिल्ली NCR में बाइक चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गैंग का किया भंडाफोड़

रिपोर्ट: अमर सैनी

दिल्ली एनसीआर में चोरी की बाइक से चेन और मोबाइल लूट की वारदात करने वाले गैंग के सरगना समेत पांच बदमाश गिरफ्तार हुए है। बदमाशों के पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिल 26 मोबाइल फोन और दो पहिया वाहन के कटे हुए पुर्जे भी बरामद किए गए हैं। एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह गैंग दिल्ली एनसीआर में काफी लंबे समय से सक्रिय था।

इनका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा चौड़ा है। गैंग का मास्टरमाइंड कालू बड़ी शातिर तरीके से चोरी की बाइक दिल्ली के रहने वाले एक मिस्त्री को बेच दिया करता था। वह मिस्त्री उसे बाइक के पार्ट्स निकालकर आगे बेचा करता था। गैंग का दूसरा साथी बाइक से मोबाइल व चैन स्नैचिंग करता था। बरामद की गई 6 मोटरसाइकिल में से चार मोटरसाइकिल कनेक्ट हो गई। पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछताछ कर अपराधिक इतिहास की ओर जानकारी की जा रही है।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img