Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने वाहन चोरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Delhi Crime: शाहदरा पुलिस ने वाहन चोरी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने एक बड़ा वाहन चोरी रैकेट पकड़ते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से तीन चोरी की गाड़ियां और एक वाहन का इंजन बरामद किया गया है। शाहदरा जिला के डीसीपी प्रशांत गौतम ने जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरबजीत सिंह (38), निवासी तिलक नगर, और सहबान (23), निवासी मायापुरी झुग्गी के रूप में हुई है। डीसीपी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एएटीएस टीम ने चौधरी चरण सिंह मार्ग, विवेक विहार से चोरी की महिंद्रा बोलेरो पिकअप के साथ आरोपियों को पकड़ा। जांच में यह वाहन मधु विहार थाने क्षेत्र से चोरी का निकला।

पूछताछ के दौरान सरबजीत ने दो अन्य वाहनों की जानकारी दी। पुलिस टीम ने बहादुरगढ़ स्थित गोदाम से एक और महिंद्रा बोलेरो, जो क्षत-विक्षत हालत में था, और एक इंजन बरामद किया, जो जगतपुरी और मधु विहार से चोरी किए गए थे। इसके अलावा, एक मारुति स्विफ्ट कार जीटीबी एंक्लेव के पास से बरामद की गई, जो विवेक विहार से चोरी हुई थी। आरोपी सरबजीत ने खुलासा किया कि वह मायापुरी में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाता था और अधिक पैसे कमाने के लिए चोरी की गाड़ियां खरीदकर उनके पार्ट्स बेचता था। सहबान उसका मजदूर था और नशे का आदी होने के कारण पैसों के लालच में चोरी के इस रैकेट में शामिल हो गया। पुलिस अब इन आरोपियों से और पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी के अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img