उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर: महाकुम्भ में पहली बार की गई एआई बेस्ड एक्स हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की जांच

उत्तर प्रदेश, महाकुम्भनगर, 16 फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान को महाकुम्भ में भी सक्रिय तौर पर चलाया गया। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में सघन टीबी जांच की जा रही है। अस्पताल में एआई बेस्ड हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की ट्रूनॉट जांच की जा रही है। अब तक मेले में लगभग 562 लोंगो की टीबी की जांच की गई है। जिसमें से 19 मरीज टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। मरीजों को डॉट्स की दवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और साथ ही उनके जनपद के चिकित्सालयों से सम्बद्ध कर आगे के इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

मेले में हुई 562 मरीजों की टीबी जांच में पाये गये 19 पॉजिटिव
महाकुम्भ मेला केंद्रीय अस्पताल के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भ में पहली बार टीबी की एआई बेस्ड जांच की जा रही है। एक्स हैंड हेल्ड मशीन से मरीज के चेस्ट की एक्स रे के माध्यम से पूरी जांच की जाती है। एआई कैमरे चेस्ट में होने वाले इंफ्केशन के आधार पर रोग की संभावना और गंभीरता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं। इसी आधार पर रोगी का इलाज और दवा के कोर्स की सलाह डाक्टर दे रहे हैं। मेले के दौरान चिन्हित किये गये 19 मरीजों को टीबी के इलाज डाट्स कोर्स के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। आगे के इलाज और दवा के कोर्स के लिए मरीजों को उनके गृह जनपदों के जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

5 लाख से अधिक मरीजों को मेले में मिली ओपीडी की सुविधा
डॉ गौरव दुबे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत 12 सेक्टरों के अस्पतालों में अब तक ओपीडी में लगभग 5,47,222 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। साथ ही अब तक 4,64,272 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और लगभग 4,998 माइनर ऑपरेशन और 14 मेजर ऑपरेशन मेले के अस्थाई अस्पताल में किये गये हैं। इसके अलावा महाकुम्भ के दौरान मेला अस्पताल में 15 डिलिवरी भी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भीड़ और सफोकेशन के पीड़ित हुए कई गंभीर हृदय रोगियों का सफल इलाज अस्पताल में किया गया। इसके साथ ही महाकुम्भ में पहली बार रोगियों को निशुल्क एक्स रे और अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img