Gang Of Phone Thieves: दिल्ली से चुराकर फोन नेपाल में बेचने वाले 5 चोरों को पुलिस ने दबोचा, 99 मोबाइल बरामद

Gang Of Phone Thieves: दिल्ली से चुराकर फोन नेपाल में बेचने वाले 5 चोरों को पुलिस ने दबोचा, 99 मोबाइल बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

द‍िल्‍ली पुल‍िस की क्राइम ब्रांच इंटरस्‍टेट सेल ने मोबाइल चोरी करने और र‍िसीवर के बड़े अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ क‍िया है. इस मामले में क्राइम ब्रांच ने द‍िल्‍ली-पंजाब समेत झारंखड के 8 आरोप‍ियों को ग‍िरफ्तार क‍िया है. ज‍िनके पास से बड़ी संख्‍या में चोरी के 99 मोबाइल फोन बरामद क‍िए गए हैं. झारखंड के चोरों और दिल्ली और पंजाब के रिसीवरों का यह स‍िंडिकेट चोरी के मोबाइल फोन को अच्‍छी कीमतों पर नेपाल और चीन में बेच द‍िया करते थे. र‍िसीवर खरीदे गए मोबाइल फोन को नेपाल और चीन में जाकर बेचते थे. क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन को नष्ट कर उनके स्पेयर पार्ट्स को र‍िसीवर चीन में बेचने जाते थे.

क्राइम ब्रांच के डीसीपी अम‍ित गोयल ने बताया क‍ि अपराध शाखा की चाणक्‍यपुरी टीम ने इस रैकेट का पर्दाफाश क‍िया है. हमें सूचना मिली थी कि झारखंड स्थित मोबाइल फोन चोर गिरोह दिल्ली एनसीआर में सक्रिय है जो वीकली मार्केट्स और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल फोन चुराने का काम करता है.
इसके बाद द‍िल्ली के न्यू उस्मानपुर में छापेमारी की गई और महेंद्र महतो, सूरज कुमार महतो, कारू कुमार, अलोपी महतो नाम के 4 चोरों को उनके रिसीवर पप्पू कोली के साथ गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 46 मोबाइल फोन बरामद किए गए. प्रथम दृष्टया पूछताछ एवं उनकी कार्यप्रणाली से पता चला कि इस अपराध में शामिल व्यक्ति संगठित तरीके से इस चोरी एवं इनके न‍िपटान के गोरखधंधे को संचालित कर रहे हैं. इसलिए अपराध शाखा, दिल्ली में संगठित अपराध की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई.

डीसीपी ने बताया क‍ि गि‍रफ्तार आठ आरेाप‍ियों में से चार की पहचान महेंद्र महतो (31), सूरज कुमार महतो (25), कारू कुमार (26), अलोपी महतो (29) के रूप में की गई है. जोक‍ि मूल रूप से साहिब गंज, झारखंड के रहने वाले हैं. इसके अलावा बाकी चार आरोप‍ियों की पहचान नदीम उर्फ ​​छोटा (44),अशोक विहार, दिल्ली, पप्पू कोली (42) भजनपुरा, दिल्ली, कामिल रहमान (32), मलका गंज, दिल्ली और हरभेज सिंह (30) कपूरथला, पंजाब के रूप में की गई है. इन आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के बाद तमाम पुलिस थानों में दर्ज मोबाइल चोरी के 30 मामलों को सुलझाने का दावा क‍िया गया है. पूछताछ के दौरान यह पता चला कि रिसीवर पप्पू कोली अपने रिसीवर कामिल रहमान (मल्‍कागंज, दिल्ली) को मोबाइल फोन बेचता था, जिसे बाद में 49 मोबाइल फोन की बरामदगी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. वह द‍िल्‍ली के शास्त्री नगर में मोबाइल फोन की दुकान चलाता है.

पूछताछ में आरोपी कामिल रहमान ने खुलासा किया कि वह खरीदे गए मोबाइल फोन अपने रिसीवर हरबेज सिंह (कपूरथला, पंजाब) को बेचता था. पूछताछ के दौरान आरोपी हरबेज ने बताया कि वह खरीदे गए मोबाइल फोन को नेपाल और चीन में जाकर बेचता था. मोबाइल फोन की कंडिशन और मॉडल के आधार पर, प्रति मोबाइल लगभग ₹15,000 से ₹20,000 में बचाते थे. वहीं, क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया जाता था और फिर उनके स्पेयर पार्ट्स को चीन में बेच दिया जाता था. आरोपी हरभेज सिंह (रिसीवर) ग्रेजुएट है और पंजाब के जालंधर में पीजी चलाता है. चोरी के मोबाइल फोन को ठिकाने लगाने के लिए वह कई बार नेपाल और चीन गया है.

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img