Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Gorakhpur : जनता दर्शन में आई महिला को सीएम योगी ने पति के इलाज का दिया भरोसाGorakhpur : किसानों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैकेज लाएंगे- सीएम योगीLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार देगी योगी सरकार, सभी मंडलों में लगेंगे दीपावली मेलेLucknow : पति को खोने के बाद मिला आर्थिक संबल, योगी सरकार में पेंशन से 42 लाख से अधिक महिलाओं को सहाराLucknow : संकट में सहारा बन रही योगी सरकार, ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवचLucknow : सीएम योगी सोमवार को गोंडा में 520 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगातGreater Noida: जलभराव और जर्जर सड़कों से परेशान लोगों ने निकाला पैदल मार्च, बोले- सड़क नहीं तो वोट नहींNoida Job Fair: नोएडा के दनकौर में रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को पांच लाख रुपये से अधिक पैकेज पाने का मौका

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पत्नी ने पति की प्रेमिका की पिटाई की, वीडियो वायरल

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित एक रेस्टोरेंट के बाहर एक अजीब घटना सामने आई, जहां एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान रेस्टोरेंट के बाहर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। विवाद देखकर पति मौके से फरार हो गया।

वीडियो वायरल

दोनों महिलाओं के बीच हुई मारपीट और बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेम संबंधों को लेकर दोनों महिलाओं के बीच पहले से तनाव चल रहा था, जो अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है।

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें