Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Noida Pushta Road: नोएडा पुश्ता रोड की 34 करोड़ रुपये की रिसर्फेसिंग परियोजना शुरू होने की तैयारी, सेक्टर-94 से 135 तक बदलेगा रास्ता

Noida Pushta Road: नोएडा पुश्ता रोड की 34 करोड़ रुपये की रिसर्फेसिंग परियोजना शुरू होने की तैयारी, सेक्टर-94 से 135 तक बदलेगा रास्ता

नोएडा में यमुना पुश्ता रोड की हालत सुधारने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सेक्टर-94 से 135 तक फैली 11.20 किलोमीटर लंबी इस चार लेन सड़क की रिसर्फेसिंग और साफ-सफाई के लिए नोएडा प्राधिकरण ने 34.18 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। इस कार्य के लिए पहले चरण में 11 करोड़ रुपये सिंचाई विभाग को जारी किए जा चुके हैं।

यह सड़क वर्ष 2014 में बनाई गई थी, लेकिन उसके बाद से इसकी नियमित मरम्मत नहीं हुई, जिसके कारण पूरी सड़क जगह-जगह से टूट गई है। वर्तमान में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और झाड़ियों का फैलाव देखा जा सकता है, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राधिकरण के अनुसार, जल्द ही इस सड़क पर मरम्मत और सुधार कार्य शुरू किया जाएगा। सबसे पहले सड़क की व्यापक सफाई की जाएगी, इसके बाद गहरे गड्ढों को भरकर नई डामर परत बिछाई जाएगी ताकि सड़क को फिर से सुचारु और सुरक्षित बनाया जा सके।

नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि इस परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। पहले चरण में 11 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जबकि बाकी बजट कार्य प्रगति के अनुसार अलग-अलग चरणों में दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट को तीन महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके पूरा होने के बाद पुश्ता रोड पर यातायात सुगम होगा और सेक्टर-94 से 135 तक के हजारों वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

अधिकारियों का मानना है कि इस सड़क के सुधरने से न केवल ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों की कनेक्टिविटी और विकास गतिविधियों को भी गति मिलेगी

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें