बीजेपी ने 10 साल के शासनकाल में तानाशाही के अलावा कुछ नही किया- प्रदीप चौधरी

बीजेपी ने 10 साल के शासनकाल में तानाशाही के अलावा कुछ नही किया- प्रदीप चौधरी

बोले -जितना बुरा हाल सड़कों का बीजेपी के राज में हुआ उतना कभी नहीं देखा

रिपोर्ट : कोमल रमोला

रायपुररानी/ पंचकूला 21 जुलाई कांग्रेस पार्टी के कालका विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप चौधरी ने रायपुररानी ब्लॉक के गांव मौली में तीन जगह, नटवाल में तीन जगह, ककराली में दो जगह, टोडा, जासपुर, बहबलपुर, गोलपुरा और बागवाली गांव में जनसंपर्क अभियान के तहत इन गांवों में जाकर लोगों से कई मुद्दों पर चर्चा की और कहा कि बीजेपी ने अपने बीते 10 साल के कार्यकाल में केवल लोगों को परेशान करने का काम किया है। आज विधानसभा चुनाव नजदीक होने कि स्थिति में विकास की ठेकेदार बनकर दिखा रही है। जबकि सड़कों कि जितनी बुरी हालत इनके शासन में रही, उतनी आज तक कभी नही देखी गई।

चौधरी ने कहा कि आज युवा नौकरी नही मिलने से परेशान है और बीजेपी राज में सबसे ज्यादा नशा फैला है। नौकरी और इनकम के साधन नही होने की वजह से भी युवा नशे की चपेट में आ रहा है। वर्ष 2023 में हुई भारी बरसात में जो रास्ते और पुल टूटे थे। वो आज तक नही बने है। अस्थाई रास्तों के सहारे लोगों की आवाजाही टिकी हैं। जो कब भारी बरसात में बन्द हो जाए।

विधायक को जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों ने कई समस्याएं भी बताई। जिनकों लेकर विधायक प्रदीप चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से समाधान को लेकर बात भी की। इस मौके पर इस मौके पूर्व सरपंच संजीव राणा मौली, विजय मोहन वर्मा, अर्जून राणा नटवाल, मदन राणा नटवाल, पूर्व सरपंच सुरजीत, अमर सिंह चेची, जसमेर सैनी टाबर, रमेश ककराली, बालक राम, पूर्व सरपंच सुखबीर, जनक राज सैनी, कर्ण नंबरदार, रिंका राणा, रजत राणा, सरपंच भरत भूषण, सरपंच भीम सिंह सहित इत्यादि लोग मौजूद रहे।

 

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img