दिल्ली

Jagatpuri: जगतपुरी मंडल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक डॉ. अनिल गोयल ने तीन प्रमुख परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Jagatpuri: जगतपुरी मंडल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, विधायक डॉ. अनिल गोयल ने तीन प्रमुख परियोजनाओं का किया शुभारंभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक डॉ. अनिल गोयल ने जगतपुरी मंडल में तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के तहत सीवर लाइन और पीने के पानी की नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।

विधायक डॉ. अनिल गोयल ने जगतपुरी मंडल के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर विकास कार्यों की शुरुआत की। एच ब्लॉक में दीपक नर्सिंग होम के पास गली नंबर 15, एफ ब्लॉक की गली नंबर 11 और बी ब्लॉक की गली नंबर 6 में सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन से जुड़े कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान डॉ. अनिल गोयल ने नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत की और स्थानीय लोगों से संवाद भी किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और बेहतर सीवर व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र के निवासियों को जलभराव, गंदगी और पानी की किल्लत जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और यह कार्य उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. अनिल गोयल ने जनता के सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिकों का विश्वास और साथ ही उन्हें लगातार क्षेत्र के विकास के लिए काम करने की ऊर्जा देता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति और तेज की जाएगी।

इस उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय निगम पार्षद श्रीमती मीनाक्षी शर्मा और जगतपुरी मंडल अध्यक्ष श्री सुरजीत कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल के सभी पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. अनिल गोयल का आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Related Articles

Back to top button