
Sitamarhi (मृत्युंजय) : नगर थाना क्षेत्र के भवदेपुर में शनिवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने दिनेश राय नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार मृतक दिनेश राय कुख्यात अपराधी राकेश राय का छोटा भाई बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस शुरुआती जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि घटना दो आपराधिक गिरोहों के बीच गैंगवार का परिणाम हो सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।





