Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Bihar : कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ के कारगिल पार्क में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Nalanda (मृत्युंजय) : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में राष्ट्रीय कैडेट कोर के तत्वावधान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, एनसीसी के अधिकारी, कैडेट, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की याद दिलाता है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भी शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों के अद्वितीय साहस, पराक्रम और बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का त्याग देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की और राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें