Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

नई दिल्ली: महाकुंभ में AIIA के विशेषज्ञों ने 15K रोगियों का किया उपचार

एएआईआईए के मुताबिक महाकुंभ के सेक्टर 21 स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की सात सदस्यीय चिकित्सको की टीम प्रतिदिन चौबीस घण्टे मरीजों की सेवा कर रही है
एएआईआईए के मुताबिक महाकुंभ के सेक्टर 21 स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की सात सदस्यीय चिकित्सको की टीम प्रतिदिन चौबीस घण्टे मरीजों की सेवा कर रही है

नई दिल्ली, 30 जनवरी : अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एएआईआईए ), दिल्ली के चिकित्सक प्रयागराज के महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं और उन्हें निशुल्क दवाओं के साथ आयु रक्षा किट भी प्रदान कर रहे हैं।

एएआईआईए के मुताबिक महाकुंभ के सेक्टर 21 स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की सात सदस्यीय चिकित्सको की टीम प्रतिदिन चौबीस घण्टे मरीजों की सेवा कर रही है। इस 6 दिवसीय विशेष शिविर मेंअब तक 15000 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है है। इसके साथ सात हजार स्वच्छता कर्मियों, पुलिस एवं श्रद्धालुओं को इम्युनिटी वर्धक आयु रक्षा किट भी वितरित की गई है। चिकित्सालय में ज्वर, गठिया, संधि शूल, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मानसिक विकार, गैस जैसे कई बीमारियों से ग्रसित मरीज़ लगातार आ रहे है।

संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा.आनंद रमन ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए मास्क लगाने और स्वच्छ जल और स्वच्छ भोजन करने का अनुरोध किया। संकाय अध्यक्ष डा योगेश बड़वे ने बताया कि संस्थान के द्वारा महाकुम्भ में 80 प्रकार की विशेष दवाएं भेजी गई हैl शिविर में डा आनंद रमन शर्मा, डा योगेश बड़वे, डा रॉबिन बादल, डा जितेंद्र जयंती, डा अर्शत ज्योथी, डा अतुल टी पी, डा मनु डोनप्पन, सिद्धार्थ झा मौजूद रहे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें