Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

CBSE Exam: 28 जुलाई की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए नोएडा में नौ केंद्रों पर कड़े इंतजाम

CBSE Exam: 28 जुलाई की सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए नोएडा में नौ केंद्रों पर कड़े इंतजाम

नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 28 जुलाई को आयोजित होने वाली सीनियर सेकेंडरी सप्लीमेंट्री एग्जामिनेशन-2026 को नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। जिले में परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में परीक्षा के सफल संचालन के लिए तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सीबीएसई की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहने को कहा गया है।

स्टेटिक, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों का पहले से निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य सुरक्षा इंतजामों को भी जांचने के लिए कहा गया है। किसी भी तकनीकी समस्या या व्यवस्था में कमी मिलने पर उसे परीक्षा से पहले दूर कराने के निर्देश दिए गए।

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान सघन जांच की जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या अन्य प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सभी निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने अधिकारियों और केंद्र व्यवस्थापकों को सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें