राज्यउत्तर प्रदेशराज्य

Uttar Pradesh : हापुड़ में ट्यूशन जा रही नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली पुलिस ने 23 जून की शाम ट्यूशन पढ़ने गई नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बुलंदशहर रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 जून की शाम करीब छह बजे उनकी 16 वर्षीय पुत्री ट्यूशन पढ़ने के लिए पड़ोस में गई थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ला चैनापुरी तीन टावर निवासी सालिक ने बहला-फुसलाकर उनकी पुत्री को अगवा कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार घटना का वीडियो भी उनके पास सुरक्षित है। तहरीर में यह भी कहा गया कि आरोपी उनकी पुत्री को घर में रखी 90 हजार रुपये की नकदी और एक सोने की चेन भी अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी पुत्री का पता न चलने पर पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी।

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सालिक को नगरपालिका गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसे विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button