Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

JIMS Noida: जिम्स में मोतियाबिंद का ऑपरेशन अब निशुल्क, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

JIMS Noida: जिम्स में मोतियाबिंद का ऑपरेशन अब निशुल्क, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा

नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) ने गुरुवार से मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क करने की सुविधा शुरू कर दी है। इस पहल से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उनके खर्च में भी कमी आएगी। निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं, जो सफल रहे। अब मरीज जिम्स में बिना किसी शुल्क के मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवा सकते हैं।

इस सुविधा से मरीजों को निजी अस्पतालों में होने वाले भारी खर्च से राहत मिलेगी। इसके अलावा जिम्स ने बेहतर चिकित्सीय सेवाओं के लिए ईएसआइसी के साथ समझौता (एमओयू) किया है। ईएसआइसी की डायरेक्टर मेडिकल डॉ. सविता भाटिया ने जिम्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह पहल लाभार्थियों के लिए आधुनिक, कुशल और पेशेंट-सेंट्रिक हेल्थकेयर सेवा सुनिश्चित करेगी।

इस समझौते के तहत, ईएसआइसी लाभार्थी जिम्स में स्पेशल मेडिकल सर्विस, इमरजेंसी केयर, एडवांस्ड डायग्नोस्टिक्स और सुपर-स्पेशियलिटी ट्रीटमेंट का लाभ उठा सकेंगे। इससे न केवल गौतम बुद्ध नगर बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें