राज्यउत्तर प्रदेश

Swimming Pool: एटीएस सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाते समय व्यक्ति की मौत

Swimming Pool: एटीएस सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाते समय व्यक्ति की मौत

नोएडा। सेक्टर-104 स्थित एटीएस सोसाइटी में अपनी बहन के घर आए 40 वर्षीय व्यक्ति की स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति को पूल में नहाने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आया और वह पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लाइफगार्ड ने उन्हें तत्काल पानी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर-39 प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल के अनुसार मृतक की पहचान अभिषेक प्रसाद के रूप में हुई है। वह गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आदित्य मेगा सिटी में रहते थे। बीती रात वह सेक्टर-104 स्थित एटीएस सोसाइटी में रहने वाली अपनी बहन के घर आए थे। रविवार को वह सोसाइटी के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए गए थे।

पुलिस के मुताबिक, पूल में नहाते समय अभिषेक अचानक पानी में तड़पने लगे और देखते ही देखते डूब गए। वहां मौजूद लाइफगार्ड ने तत्काल उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए सीपीआर भी दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

सूचना मिलने के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button