Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Electric Bus: नोएडा एयरपोर्ट परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए मिलेंगे दो चार्जिंग स्टेशन

Electric Bus: नोएडा एयरपोर्ट परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए मिलेंगे दो चार्जिंग स्टेशन

नोएडा। इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए नोएडा और गाजियाबाद तक जाने की समस्या जल्द खत्म होने वाली है। यमुना प्राधिकरण ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए यमुना प्राधिकरण और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन के बीच जल्द अनुबंध किया जाएगा। एयरपोर्ट परिसर में दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जहां एक साथ चार इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा।

अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट परिसर में चार्जिंग सुविधा उपलब्ध होने के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के फेरे बढ़ाए जा सकेंगे। अभी बसों को चार्ज करने के लिए नोएडा या गाजियाबाद जाना पड़ता है। चार्जिंग के लिए बसों को दूर ले जाने में काफी समय खर्च होता है, जिसका सीधा असर सार्वजनिक परिवहन सेवा पर पड़ता है। नई सुविधा शुरू होने के बाद बसों के संचालन में समय की बचत होगी और यात्रियों को भी बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सिटी बस सेवा के तहत कुल 100 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इनमें 50 बसें नोएडा के हिस्से में हैं, जबकि ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को 25-25 इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए चार्जिंग स्टेशन सबसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे में से एक है, लेकिन पर्याप्त चार्जिंग सुविधा नहीं होने के कारण अभी बसों के संचालन में परेशानी सामने आ रही है।

यमुना प्राधिकरण की ओर से इस समस्या को दूर करने के लिए अब तेजी से काम किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन के साथ एक-दो दिन में अनुबंध होने की उम्मीद है। अनुबंध पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक बसों को एयरपोर्ट परिसर में ही चार्ज करने की सुविधा मिल जाएगी। इससे बसों को चार्जिंग के लिए नोएडा या गाजियाबाद भेजने की जरूरत कम होगी।

इसके अलावा सेक्टर-23सी में भी इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन तैयार करने की योजना है। इसके लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में चार्जिंग नेटवर्क मजबूत होने से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा और यात्रियों को ज्यादा फेरे उपलब्ध कराए जा सकेंगे।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें