Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में पीईटी परीक्षा का आगाज, डीएम-एसपी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजाHimachal Scouts Battalion: मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्र से की हिमाचल स्काउट्स की समर्पित बटालियन बनाने की मांगHimachal Tourism Investment: अगले पांच वर्षों में पर्यटन क्षेत्र में 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश करेगी सुक्खू सरकारHapur News : हापुड़ में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात बदमाश धरे, चोरी की सात भैंस बरामदMathura : गिरिराज परिक्रमा की स्वर लहरियों से गूंजा गोवर्धन, संघ के शताब्दी वर्ष का हुआ संगीतमय समापनNew Delhi : ब्रिक्स संसदीय फोरम के दौरान ओम बिरला और रूसी संसद के अध्यक्ष वोलोदिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताNew Delhi : 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम से पहले नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठकें, आज ओम बिरला करेंगे विदेशी प्रतिनिधिमंडलों से वार्ताHapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपील

नोएडा में बढ़ते तापमान में बौरा गए कुत्ते, काटने के बढ़े मामले

45 डिग्री के करीब बने अधिकतम तापमान में जिले में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ गई
45 डिग्री के करीब बने अधिकतम तापमान में जिले में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ गई

अमर सैनी

नोएडा। 45 डिग्री के करीब बने अधिकतम तापमान में जिले में कुत्ते काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसकी वजह से अस्पतालों में भी एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) की खपत बढ़ गई है। करीब 1700 से 1800 डोज रोजाना पूरे जिले में निजी और सरकारी अस्पतालों में लगाई जा रही हैं। इनमें 90 फीसदी कुत्ते काटने के मामलों में डोज दी जाती है। कुत्तों के काटने का यह आतंक गौतमबुद्धनगर के सेक्टर्स, अपार्टमेंट और गांवों में भी बना हुआ है।

जिला अस्पताल में ही रोजाना एआरवी लगवाने के लिए रोजाना 150 के करीब लोग पहुंचते हैं। एआरवी के प्रभारी व चीफ फार्मासिस्ट गिरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सामान्य रूप से एआरवी जिला अस्पताल में 100 से 110 लोगों को लगती है। वहीं इन दिनों यह संख्या 130 से 150 के बीच रहती है। सबसे अधिक सोमवार को आंकड़ा रहता है। भंगेल सीएचसी पर भी लगभग यही आंकड़ा रहता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. यतेंद्र सिंह का कहना है कि रोजाना 120 से 130 डोज एआरवी की लगाई जा रही है। यह औसत दिनों से करीब 20 फीसदी तक अधिक है। दूसरी सीएचसी-पीएचसी पर भी यही हालात बने हुए हैं।

नेशनल रैबीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनआरसीपी) के अधिकारियों के मुताबिक सबसे अधिक मामले उन इलाकों से आ रहे हैं जहां शहरीकरण अभी तेजी से बढ़ रहा है। सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज का स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए भी इस समय मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे में कुत्तों और इंसानों के टकराव का रोकने की जरूरत भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बता रहे हैं। जिससे कुत्ते के काटने की घटनाओं को कम करने के अलावा एंटी रैबीज की खपत को भी कम किया जा सके।

20 जगह बनीं कुत्ता काटने की हाॅट-स्पॉट
जिले में 20 जगह ऐसी हैं जिनको हॉटस्पॉट चिंहित किया गया है। इसमें सेक्टर-130, भंगेल आबादी, नांगली वाजिदपुर, बिसरख, हलदोनी, पतवाडी, मिर्जापुर, उस्मानपुर, कनारसी, जेवर, मोहल्ला व्यापारियन जहांगीरपुर, फलेंदा, रबूपुरा, सदरपुर कालोनी, सेक्टर-45, जेजे कालोनी, सेक्टर-8, सेक्टर-9, खोडा कालोनी, हरोला सेक्टर-5 शामिल हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *