Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

एम्स में दर- बदर प्रोफेसरों को मिलेगा ठिकाना

-एम्स के सभी प्रोफेसरों को अपने कब्जे वाले कार्यालयों की 31 मई तक करनी होगी स्व-घोषणा
-एम्स के सभी प्रोफेसरों को अपने कब्जे वाले कार्यालयों की 31 मई तक करनी होगी स्व-घोषणा

नई दिल्ली, 23 मई : एम्स दिल्ली ने अपने तमाम प्रोफेसरों को कार्यालय की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। इसके तहत शैक्षणिक, प्रशासनिक और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेसर स्तर के उन डॉक्टरों को लाभ होगा जो बरसों से एक अदद कार्यालय के लिए दर- बदर भटक रहे हैं। दरअसल, एम्स दिल्ली में कार्यरत प्रोफेसरों को ओपीडी में उपचार करने के साथ शैक्षणिक और अनुसंधानिक गतिविधियों में भी संलग्न रहना पड़ता है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान प्रशासनिक कार्यों और कनिष्ठ डॉक्टरों के संग जरुरी बैठक करने तक के लिए उन्हें जगह तलाशनी पड़ती है। वहीं, कुछ ऐसे प्रोफेसर भी हैं जिनके कब्जे में तीन से चार कार्यालय हैं।

एम्स प्रवक्ता डॉ रीमा दादा ने कहा, प्रोफेसर रैंक के डॉक्टरों को कार्यालय आवंटन में असमानता के मद्देनजर निदेशक ने एम्स के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानों की मैपिंग करवा ली है। साथ ही कार्यालय स्थान आवंटन के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत भी तय कर लिए हैं। अब फैसिलिटी मैनेजमेंट के तहत स्पेस कमेटी के माध्यम से संकाय सदस्यों को कार्यालय, अनुसंधान और शिक्षण के लिए रिक्त स्थान आवंटित किए जाएंगे। लेकिन, इससे पहले एम्स के सभी प्रोफेसरों को अपने कब्जे वाले कार्यालयों और अनुसंधान वाले स्थानों की स्व-घोषणा करनी होगी। वहीं, कार्यालय स्थान आवंटन के इच्छुक डॉक्टरों को नए सिरे से आवेदन करना होगा। इस प्रक्रिया के लिए आगामी 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया है जिसे ऑनलाइन संपन्न करना होगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *