उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शादी के बाद मांगे 21 लाख और ऑडी

उत्तर प्रदेश, नोएडा: शादी के बाद मांगे 21 लाख और ऑडी

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उससे अतिरिक्त दहेज में ऑडी और 21 लाख रुपये की मांग करते हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 15 मई 2022 को थाना फेज-दो क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। परिजन ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। पीड़िता आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उस दहेज से संतुष्ट नहीं थे।
ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में ऑडी कार वह 21 लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न शुरू कर दिया।आरोपियों ने मारपीट की और चुन्नी से गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसकी बिना अनुमति के मोबाइल के जरिए धोखे से आपत्तिजनक वीडियो बना रखा है।जिसे वह वायरल करने की धमकी देता है। महिला के अनुसार 29 अगस्त 2024 की रात पति देर रात घर लौटा और जबरन कुकर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा।

पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा
वह जान बचाने के लिए अपना मोबाइल फोन लेकर बाथरूम में चली गईं और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना फेज-दो पुलिस आई और उन्हें बचाया।दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता विफल होने पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना सेक्टर-24 पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players