Delhi Crime: जगतपुरी पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी ओर बाइक बरामद

Delhi Crime: जगतपुरी पुलिस ने एक ऑटो लिफ्टर को किया गिरफ्तार, एक स्कूटी ओर बाइक बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

जगतपुरी थाना पुलिस की टीम ने इलाके में सक्रिय एक ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की एक स्कूटी ओर एक बाइक बरामद हुई है। डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सीमोल मंडल के तौर पर हुई है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी पेशेवर अपराधी है उसके खिलाफ 10 आपराधिक मामले दर्ज है। डीसीसी का कहना है कि 10 सितंबर को जगतपुरी इलाके में स्कूटी चोरी होने की शिकायत मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने करीब 31 सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिससे आरोपी से सोमूल मंडल की पहचान हो गई और उसे लक्ष्मी नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग इलाके से चुराई गई एक स्कूटी और एक बाइक बरामद हो गई है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img