उत्तर प्रदेश, नोएडा: मोटोजीपी रेस की तैयारी तेज, जल्द दौड़ेंगी स्पोर्ट्स बाइक, योगी सरकार बना रही रणनीति

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। एफआईएम के साथ आईआरटीए और डोर्ना स्पोर्ट्स ने मार्च 2025 में ग्रेटर नोएडा के बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली मोटोजीपी रेस को रद्द कर दिया है, लेकिन यूपी सरकार इसके लिए तैयारी में जुटी हुई है। राज्य शासन ने आयोजन के लिए आवश्यक भूमि की तैयारियों को गति दी है। इस मामले में डोर्ना स्पोर्ट्स की मदद करने के लिए भारतीय कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इंवेस्ट यूपी द्वारा जारी की गई तकनीकी निविदा में छह कंपनियों ने भाग लिया है। जबकि चयन प्रक्रिया का अंतिम निर्णय बाद में लिया जाएगा। इससे यह संकेत मिलता है कि वर्ष 2026 में प्रस्तावित मोटोजीपी रेस के लिए तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं।

पहले इंडियन ग्रैंड प्रिक्स का आयोजन सितंबर 2024 में किया जाना था, लेकिन अब इसे मार्च 2025 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इसके बाद इसे वर्ष 2026 के शुरुआती चरणों में आयोजित किया जा सकता है। यूपी सरकार ने मोटोजीपी के वाणिज्यिक अधिकारों की मालिक डोर्ना स्पोर्ट्स की सहायता के लिए एक प्रमोटर एजेंसी का चयन करने की प्रक्रिया भी शुरू की है। चयनित एजेंसी मोटोजीपी के नियमों के अनुसार ट्रैक लेआउट, उपकरण, सुविधाएं और सुरक्षा उपायों पर काम करेगी। इन्वेस्ट यूपी ने डोर्ना स्पोर्ट्स के साथ इस रेसिंग शृंखला की मेजबानी के लिए समझौता किया है। जिसके तहत प्रदेश सरकार आयोजन की कुल लागत का 50 फीसदी से अधिक यानी 80 करोड़ रुपये का योगदान करेगी। यह पिछली बार की लागत से करीब पांच गुना अधिक है।

पहले हुआ था बाइक रेसिंग में घोटाला

आपको बता दें कि कि मोटो जीपी बाइक रेसिंग का आयोजन सितंबर 2023 में फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स द्वारा प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया था, लेकिन उस आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद इन्वेस्ट यूपी ने यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह से जांच करवाई थी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img