Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Delhi Murder: चौहानपुर में मकान के कमरे से मिली युवक की लाश, हाथ-पैर बंधे, इलाके में सनसनी

Delhi Murder: चौहानपुर में मकान के कमरे से मिली युवक की लाश, हाथ-पैर बंधे, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र के चौहानपुर, माता वाली गली में उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से तेज बदबू फैलने लगी। पड़ोसियों ने पहले मकान मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। बदबू इतनी तेज थी कि लोग अपने मुंह पर कपड़ा बांधकर खड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद और ताला लगा हुआ है। एफएसएल टीम की मौजूदगी में ताला तोड़कर दरवाजा खोला गया तो अंदर 27-28 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला।

सूत्रों के अनुसार मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे और शव पूरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मौत को दो-तीन दिन हो चुके हैं। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मकान मालिक के अनुसार यह कमरा पिछले दो साल से खजूरी खास निवासी राजवीर नामक शख्स को किराए पर दिया गया था, जो पीओपी का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूछताछ के लिए मकान मालिक और एक अन्य किराएदार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और जांच के बाद ही मौत के कारण और घटना की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें