Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सूर्य के पास आऊंगी, छठ मैया के गीत गाऊंगी, बते सूर्य को अर्घ्य दिया

सूर्य के पास आऊंगी, छठ मैया के गीत गाऊंगी, बते सूर्य को अर्घ्य दिया
खरना के बाद गुरुवार को दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को बड़ी संख्या में व्रतियों व छठव्रतियों ने तालाबों में स्नान किया और विधि-विधान से छठ मैया व सूर्यदेव की पूजा की।

अमर सैनी

नोएडा। खरना के बाद गुरुवार को दिनभर व्रत रखने के बाद शाम को बड़ी संख्या में व्रतियों व छठव्रतियों ने तालाबों में स्नान किया और विधि-विधान से छठ मैया व सूर्यदेव की पूजा की। जिले के 200 से अधिक छठ घाटों पर पांच लाख से अधिक व्रतियों ने शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ मैया की पूजा की। पूजा के दौरान महिलाओं ने ‘कांच के बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत बहंगिया…’ जैसे पारंपरिक गीत भी गुनगुनाए। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर सभी व्रती 36 घंटे का व्रत तोड़ेंगी।

छठ महापर्व के तीसरे दिन व्रती नए वस्त्र पहनकर व सिर पर टोकरी में पूजा सामग्री रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे। व्रती नंगे पांव छठ मैया के गीत गाते हुए अलग-अलग टोलियों में घाट पर पहुंचे। वहां श्रद्धालुओं ने टोली बनाकर छठ मैया की पूजा-अर्चना की। सभी श्रद्धालु शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगे। अर्घ्य देने के लिए प्रतीक्षारत महिलाओं ने सूर्य देव को जल चढ़ाते समय जोर-जोर से उद्घोष कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। अर्घ्य के दौरान श्रद्धालुओं ने सबसे पहले डूबते सूर्य देव को सूप में दाल, नारियल, गन्ना व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दूध व जल से सूर्य देव को अर्घ्य दिया। ये श्रद्धालु शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना व्रत समाप्त करेंगे। घर-घर में अर्घ्य शहर में इस बार बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों के आंगन, पार्क व छतों पर सूर्य को अर्घ्य दिया। लोगों ने घर पर ही अस्थायी कुंड बनाए और व्रती महिलाओं ने फलों से भरा सूप उठाकर सूर्य को अर्घ्य दिया।

डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे
लोगों का मानना है कि भगवान भास्कर ने हमें सबकुछ दिया है। ऐसे में लोग पहले भक्ति भाव से अर्घ्य दे रहे हैं। 36 घंटे के निर्जला व्रत की पवित्रता के साथ पर्व मनाया जा रहा है। छठ महापर्व के तीसरे दिन शाम को व्रती नए वस्त्र पहनकर और सिर पर टोकरी में पूजा सामग्री रखकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने घाटों पर पहुंचे। व्रतियों ने छठ घाटों पर सूर्य को अर्घ्य दिया और मन्नतें मांगी। आज व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ व्रत रखने वाले व्रतियों ने शुक्रवार शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-अर्चना की। शुक्रवार को व्रती सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा संपन्न करेंगे। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।

मंदिरों में भी बनाए गए कुंड
शहर के विभिन्न मंदिरों में छठ पूजा के लिए अस्थाई कुंड बनाए गए। इसमें सेक्टर-20 स्थित श्री हनुमान मंदिर में बनाए गए अस्थाई कुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और डूबते सूर्य को जल अर्पित कर छठ पूजा की। क्या कहते हैं व्रती मेरे लिए सभी व्रतों में छठ व्रत श्रेष्ठ है। मैं कई वर्षों से यह व्रत रखता आ रहा हूँ। मैं अपने परिवार के सुखद भविष्य और समृद्धि की कामना करता हूँ।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *