StorySuccess storyउत्तर प्रदेशट्रेंडिंगभारतराज्यराज्य

उत्तर प्रदेश : IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मेरठ रेंज ने लगातार तीसरी बात प्रथम स्थान हांसिल किया

मेरठ रेंज ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट...

Meerut/Hapur News : मेरठ रेंज ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। मई 2025 की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश के सभी परिक्षेत्रों में मेरठ रेंज ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर मई 2025 में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया गया। उन्होंने परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए हैं।

शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए

उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच के लिए संबंधित अधिकारी को स्वयं मौके पर जाना होगा। थाना प्रभारी को फीडबैक लेकर ही जांच आख्या अपलोड करनी होगी। थानों में शिकायतों और फीडबैक से संबंधित रजिस्टर अद्यतन रखने होंगे। नोडल अधिकारी को हर 15 दिन में शिकायतों की समीक्षा करनी होगी। घटनास्थल की भौगोलिक स्थिति भी जांच आख्या में दर्ज करनी होगी।डीआईजी ने सभी जनपदों को निर्देश दिया है कि जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इससे जनता को समय पर न्याय मिलेगा और पुलिस के विरुद्ध आने वाली शिकायतों में भी कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players