Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Punjab Budget Session: सीएम भगवंत मान का कांग्रेस पर निशाना- ‘दिल्ली में 2-3 सीटों के लिए मिन्नतें करते हैं यहां…’

Punjab Budget Session: सीएम भगवंत मान का कांग्रेस पर निशाना- ‘दिल्ली में 2-3 सीटों के लिए मिन्नतें करते हैं यहां...’
Punjab Budget Session: सीएम भगवंत मान का कांग्रेस पर निशाना- ‘दिल्ली में 2-3 सीटों के लिए मिन्नतें करते हैं यहां...’

पंजाब विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण सत्र के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ताला लेकर पहुंचे. इस पर कांग्रेस ने हंगामा खड़ा कर दिया, जिसके बाद सीएम ने कांग्रेस को जमकर घेरा.

पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दौरान सोमवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा में ताला लेकर पहुंचे और स्पीकर को देते हुए कहा कि इसे अंदर से लगा दीजिए ताकि विपक्ष बाहर न जा पाए. इस दौरान सीएम मान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में क्या है नेशनल पार्टी कांग्रेस. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस, जिसने 60 साल देश पर राज किया. लेकिन अब कांग्रेस का दिल्ली में क्या हाल है 2015 से 2020 तक कांग्रेस का एक भी सांसद और विधायक नहीं है.

सीएम मान ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दिल्ली में ये अहंकारी हो गए थे. दिल्ली में शीला दीक्षित ने 15 साल राज किया तो कांग्रेस अहंकारी हो गई थी कि हमें कोई हटा नहीं सकता. इसके बाद दिल्ली में केजरीवाल की एंट्री हुई और कांग्रेस का सफाया हो गया. दिल्ली में कांग्रेस हमारी पार्टी से सीटों के लिए मिन्नतें करती हैं और पंजाब में भगवंत मान हाय-हाय करते हैं.

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा

वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान विधानसभा में जब ताला लेकर पहुंचे तो कांग्रेस ने विधानसभा में जमकर हंगामा खड़ा कर दिया. कांग्रेस विधायकों ने कई देर तक नाराबाजी की. इस दौरान पंजाब सरकार के मंत्री चेतन सिंह जौरा माजरा ने कहा कि कांग्रेस ने सारा सेशन ताले पर ही निकाल दिया, कांग्रेस के लोग ही एक-दूसरे के खिलाफ है.

पंजाब में दलित डिप्टी सीएम बनाने की उठी मांग

पंजाब विधानसभा में मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस के विधायक सुखविंदर कोटली के बीच तकरार देखने को मिली. सुखविंदर कोटली ने पंजाब में दलित डिप्टी सीएम बनाने की मांग उठाई. सीएम मान ने इसका जवाब दिया तो कांग्रेस विधायक ने सीएम पर निजी टिप्पणी करने का आरोप लगाया. वहीं सीएम मान राज्यपाल के अभिभाषण से ‘भागने’ के लिए विपक्ष की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वे राज्य के समग्र विकास और लोगों की समृद्धि के लिए राज्य सरकार की ओर से की गई अग्रणी पहल को पचाने में सक्षम नहीं हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *