Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

यमुना प्राधिकरण अगले सप्ताह लाएगा ग्रुप हाउसिंग समेत चार योजनाएं

यमुना प्राधिकरण अगले सप्ताह लाएगा ग्रुप हाउसिंग समेत चार योजनाएं
यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अगले सप्ताह ग्रुप हाउसिंग समेत चार अलग-अलग भूखंड आएंगे

अमर सैनी

नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अगले सप्ताह ग्रुप हाउसिंग समेत चार अलग-अलग भूखंड आएंगे। इसका ब्रोशर और क्यूआर कोड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इन भूखंडों पर अस्पताल, होटल और धार्मिक स्थल बनाए जाएंगे।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि ग्रुप हाउसिंग के लिए सेक्टर-22डी में 22 भूखंडों की योजना आएगी। इसके अलावा 12 भूखंड होटलों के लिए होंगे। इनका क्षेत्रफल तीन हजार वर्ग मीटर से लेकर 20 हजार वर्ग मीटर तक होगा। अस्पताल के लिए सात भूखंड होंगे। इनमें 10 हजार वर्ग मीटर के चार भूखंड, पांच हजार का एक और चार हजार के दो भूखंड शामिल हैं। ये भूखंड सेक्टर-20, 22ई और 18 में होंगे। इसके अलावा पेट्रोल और सीएनजी पंप के लिए पांच भूखंडों की योजना भी शुरू की जाएगी। आठ भूखंड धार्मिक स्थलों के लिए और छह भूखंड सामाजिक सांस्कृतिक स्थलों के लिए होंगे और एक भूखंड वृद्धाश्रम के लिए भी योजना बनाई जाएगी। इन सभी भूखंडों की योजनाएं अगले सप्ताह तक आने की उम्मीद है। योजना जारी करने के लिए प्राधिकरण स्तर पर आवश्यक कार्य किया जा रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *