Madhya Pradesh: मऊगंज में शहीद ASI रामचरण गौतम को पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

Madhya Pradesh: मऊगंज में शहीद ASI रामचरण गौतम को पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

मध्य प्रदेश के मऊगंज में पुलिस टीम पर हुए हमले में शहीद हुए एएसआई रामचरण गौतम को पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रीवा रेंज के डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने कहा कि ASI रामचरण गौतम ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।डीआईजी साकेत प्रकाश पांडे ने कहा, “आज हमने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सतना में उनका अंतिम संस्कार होगा। मध्य प्रदेश पुलिस को ऐसे शहीद जांबाज जवान पर गर्व है, जिन्होंने अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया।”

गौरतलब है कि मऊगंज में पुलिस टीम पर हमले के दौरान ASI रामचरण गौतम बुरी तरह घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। शहीद गौतम के सम्मान में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें सलामी दी और उनकी वीरता को याद किया।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img