Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: गाज़ीपुर मंडी के पास चार ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, हथियार और चोरी की गाड़ी बरामद

Delhi Crime: गाज़ीपुर मंडी के पास चार ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, हथियार और चोरी की गाड़ी बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पूर्वी जिले के गाज़ीपुर मंडी के पास से चार कुख्यात ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो कंट्री मेड पिस्टल, छह जिंदा कारतूस, एक चोरी की विटारा ब्रेजा कार, ब्रेकिंग टूल्स, 30 डुप्लीकेट चाबियां और एक टैब बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी विक्रम सिंह ने रविवार सुबह 11 बजे जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमराउद्दीन, गुलफाम, इमरान और अमर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि 29 जनवरी को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुख्यात ऑटो लिफ्टर इमरान दिल्ली आने वाला है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर 30 जनवरी को गाजीपुर रोड पर ट्रैप लगाया। जैसे ही इमरान अपने साथियों के साथ कार से वहां पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने क्राइम ब्रांच की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया और गाजीपुर मंडी के पास घेराबंदी की। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। आखिरकार, चारों बदमाशों को पकड़ लिया गया। फायरिंग के दौरान कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें