भारत

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच शाहदरा में पांच नई स्प्लिंकर मशीनों का उद्घाटन, पानी का छिड़काव कर वायु गुणवत्ता सुधारने का प्रयास

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच शाहदरा में पांच नई स्प्लिंकर मशीनों का उद्घाटन, पानी का छिड़काव कर वायु गुणवत्ता सुधारने का प्रयास

रिपोर्ट: रवि डालमिया

राजधानी दिल्ली में दीपावली के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी चिंता बढ़ गई है। इस स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में आज शाहदरा विधानसभा क्षेत्र में विधायक संजय गोयल ने विवेक विहार और आसपास के इलाकों में पानी का छिड़काव करने के लिए पांच नई स्प्लिंकर मशीनों का उद्घाटन किया।

इन मशीनों के माध्यम से मुख्य सड़कों, बाजार क्षेत्रों, रिहायशी इलाकों और धूल वाले स्थानों पर नियमित पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि हवा में मौजूद धूल और पार्टिकुलेट मैटर को कम किया जा सके। उद्घाटन के दौरान संजय गोयल ने बताया कि दिल्ली में प्रदूषण के प्रमुख कारणों में निर्माण कार्य, वाहनों का धुआं और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले प्रदूषक तत्व शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि स्प्लिंकर मशीनों का नियमित उपयोग वायु गुणवत्ता सुधारने में सहायक साबित होगा। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और बताया कि पिछले दिनों धूल और धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी बढ़ गई थी, लेकिन पानी के छिड़काव से काफी राहत मिलेगी। विशेषज्ञों ने हालांकि चेतावनी दी कि केवल पानी का छिड़काव पर्याप्त नहीं है, दीर्घकालिक समाधान के लिए सरकार और जनता को मिलकर कठोर और सतत प्रयास करने होंगे। इस पहल से प्रदूषण नियंत्रण के प्रति दिल्ली सरकार की सक्रियता और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के प्रयास स्पष्ट रूप से सामने आए।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button