Bihar : भारत-नेपाल सीमा पर तनाव, सुस्ता में SSB की गश्ती टीम पर पथराव, 200 अज्ञात पर FIR

Bagaha (मृत्युंजय) : भारत-नेपाल सीमा से सटे विवादित सुस्ता इलाके में गतिरोध बढ़ गया है। सीमा सुरक्षा में तैनात SSB के जवानों के साथ नेपाली नागरिकों ने दुर्व्यवहार किया और पथराव की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 21वीं वाहिनी SSB के आवेदन पर वाल्मीकिनगर थाना में नेपाल के सुस्ता गांव के 150 से 200 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

SSB का आरोप है कि भारतीय सीमा क्षेत्र में मिट्टी का बांध आगे बढ़ाए जाने का विरोध करने पर जवानों पर हमला किया गया। बताया जाता है कि उप कमांडेंट विजय कुमार के नेतृत्व में 21वीं वाहिनी SSB की गश्ती टीम नियमित सीमा गश्त पर थी। टीम भारतीय सीमा के भीतर सुस्ता क्षेत्र में पहुंची, जहां भारतीय सीमा की ओर मिट्टी का बांध बढ़ाया जा रहा था। SSB के मुताबिक 31 जुलाई को भारत और नेपाल के सुरक्षा अधिकारियों के बीच यथास्थिति बनाए रखने और तय सीमा से आगे बांध निर्माण नहीं करने पर सहमति बनी थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य फिर शुरू कर दिया गया।

शिकायत के अनुसार APF अधिकारियों से बातचीत के दौरान नेपाल के सुस्ता गांव के करीब 150 से 200 ग्रामीण लाठी-डंडे और पत्थरों के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने जवानों के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। जब SSB की टीम अपनी पोस्ट की ओर लौटने लगी तो उस पर पथराव किया गया।

सहायक कमांडेंट अवधेश कुमार के आवेदन पर वाल्मीकिनगर थाना में कांड संख्या 119/26 दर्ज कर 150 से 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल दोनों देशों के बीच विवाद को लेकर सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img