Bihar : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, 17 सितंबर को फिर खुलेगा शिक्षकों का ट्रांसफर पोर्टल, 31 अक्टूबर तक होंगी समस्याओं का समाधान

Bihar News (मृत्युंजय) : शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी और शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर अहम बयान दिया है। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए पोर्टल 29 जुलाई को खोला गया था और 5 अगस्त को बंद कर दिया गया। इस प्रक्रिया में 1 लाख 6 हजार 287 शिक्षकों को आवेदन करना था, जिनमें से 73 हजार 151 शिक्षकों ने ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए आवेदन दिया है। सभी शिक्षकों का जिला कैडर तय है और पांच साल में कैडर परिवर्तन किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि शनिवार को स्कूलों में हाफ डे रहेगा और इसकी सूचना आज जारी कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 9 और 10 अगस्त को पटना में शिक्षा विभाग के अधिकारियों का चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें शिक्षा विभाग और स्कूलों से जुड़ी छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि 31 अक्टूबर तक शिक्षकों की सभी समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। 31 अक्टूबर के बाद शिक्षकों को छात्रों की हर समस्या का समाधान करना होगा।

इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 17 सितंबर को ट्रांसफर पोर्टल फिर से खोला जाएगा। इस बार उसमें केवल सामान्य शिक्षक ही आवेदन कर सकेंगे।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img