Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

गाजियाबाद में 13 साल का बच्चा निकला किलर, भाई समेत गिरफ्तार

गाजियाबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई
गाजियाबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई

अमर सैनी

गाजियाबाद : गाजियाबाद में एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस घटना को पढ़ने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। दरअसल, इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी एक 13 साल का बच्चा है। इस बच्चे की मासूमियत के पीछे एक ऐसा किलर छिपा था, जिसकी कहानी सामने आने के बाद सब दंग रह गए। पहले आरोपी ने एक 8 साल की बच्ची के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने अपने से दो साल छोटे भाई के साथ मिलकर बच्ची के शव को नाले में फेंक दिया। वारदात का खुलासा होने पर पुलिस भी हैरान हो गई। मसूरी पुलिस ने 21 अप्रैल को हुई आठ साल की बच्ची की हत्या की घटना का खुलासा कर नाबालिग दो सगे भाइयों को हिरासत में लिया।
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि जिस क्रेशर पर बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं, उसके पास ही दूसरे क्रेशर पर उनके ही परिवार के दूसरे लोग भी मजदूरी करते हैं। उनके ही 13 साल के किशोर ने बच्ची को मौका पाकर बुलाया और निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां उसने पहले रेप किया और फिर ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने 11 साल के सगे भाई को भी बुलाया। दोनों ने शव को नाले में फेंक दिया व ऊपर से ईंट डाल दी, जिससे शव का पता न चले। 13 साल के किशोर ने बताया कि पहले भी उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया था, यह बात उसने अपने पिता को बता दी थी, जिसके बाद उसके पिता ने उसको पीटा था। जिसके बाद आरोपियों ने बच्ची की हत्या की साजिश रच डाली। 20 अप्रैल को मसूरी क्षेत्र के गन्ना क्रेशर पर काम करने वाले मजदूर की आठ साल की बेटी लापता हो गई। 21 अप्रैल को मजदूर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। तभी नाले में बच्ची का शव मिला। शव पर चोट के निशान थे।

पुलिस का बयान
डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि दोनों बच्चों को पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है। आरोपियों ने कीचड़ में सने हुए अपने कपड़े छिपा दिए और कोई बात अपने परिवार को नहीं बताई। फिलहाल बाल सुधार गृह दोनों बच्चों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *