Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

New Delhi : दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई

New Delhi : वैश्विक भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद दिल्ली में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि राजधानी की सभी गैस एजेंसियों और बॉटलिंग प्लांट्स पर एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और विभिन्न माध्यमों से निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 1.25 लाख एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी हो रही है, जो सामान्य मांग के अनुरूप है, जबकि औसत डिलीवरी समय 4 से 5 दिन बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आपूर्ति व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है और घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है। एलपीजी रिफिल बुकिंग के लिए एसएमएस, आईवीआरएस, व्हाट्सऐप और ऑनलाइन पोर्टल जैसे डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। डिलीवरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए ओटीपी आधारित ऑथेंटिकेशन प्रणाली लागू की गई है, जिसके तहत 90 प्रतिशत से अधिक डिलीवरी का सत्यापन किया जा रहा है।

एफटीएल योजना के तहत 5 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर प्रवासी श्रमिकों के लिए गैस एजेंसियों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें वैध पहचान पत्र के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा सभी जिलों में डीएम, एसडीएम और खाद्य आपूर्ति अधिकारियों के सहयोग से विशेष शिविर और आउटरीच अभियान चलाए जा रहे हैं, जहां जरूरतमंदों को छोटे सिलेंडर उपलब्ध कराने के साथ आवश्यक सहायता भी दी जा रही है।

तेल विपणन कंपनियां उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। जहां कहीं भी कालाबाजारी, जमाखोरी या अनियमितताओं की शिकायत मिल रही है, वहां दिल्ली पुलिस और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 540 से अधिक छापेमारी में 2027 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 44 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए विकास भवन स्थित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में केंद्रीय नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, घबराहट में अनावश्यक बुकिंग या भंडारण न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें