Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

स्वच्छता के लिए मिलकर करें कम : नीतू नवगीत

स्वच्छता के लिए मिलकर करें कम : नीतू नवगीत

पटना

पटना नगर निगम के स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान, पटना में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर व लोकगायिका डॉ. नीतू कुमारी नवगीत ने किया। कार्यक्रम में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के डीडीओ सत्यानंद शर्मा, मधुबनी पेंटिंग के कलाकार राजकुमार लाल, माला सिन्हा, दिव्या रानी सिंह, हेमा देवी, फिरंगी लाल गुप्ता, निरंजन कुमार, चमन कुमार, सुरेंद्र पासवान, सुशीला देवी, रामचंद्र राम, अरुण कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इस दौरान नीतू नवगीत ने कहा कि पटना नगर निगम अपनी स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है और इसके लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण एक महत्वपूर्ण पहल है, जो हमारे शहरों और समुदायों की सफाई का मूल्यांकन करता है और हमें इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सर्वेक्षण में भाग लें और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए डॉ. नीतू नवगीत और राजेश केसरी ने गीतों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भाग लेना कई कारणों से महत्वपूर्ण है। इससे न केवल हमारे शहर की स्वच्छता का आकलन होता है, बल्कि यह हमें सफाई को लेकर और अधिक गंभीर होने के लिए प्रेरित करता है। इसके माध्यम से हम अपने समुदाय के साथ जुड़कर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण के जरिए नागरिकों को सरकारी पहलों को समर्थन देने का अवसर भी प्राप्त होता है। यह हमें अपनी सरकार के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने का मंच देता है। उन्होंने कहा कि पटना हमारा अपना शहर है और इसे सुंदर व स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। नगर निगम लगातार इस दिशा में कार्य कर रहा है और इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वच्छता सर्वेक्षण में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में योगदान दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें