कालका विधानसभा में कांग्रेस का किला ध्वस्त, पवन कुमारी शर्मा और हर्ष चड्ढा ने शक्ति रानी शर्मा को दिया समर्थन

कालका विधानसभा में कांग्रेस का किला ध्वस्त, पवन कुमारी शर्मा और हर्ष चड्ढा ने शक्ति रानी शर्मा को दिया समर्थन

– पवन कुमारी ने कहा रैली में जॉइन करेंगी भाजपा, शक्ति रानी शर्मा को जितना अब एक मात्र लक्ष्य।

– कांग्रेस के लिए माना जा रहा 440 वोल्ट का झटका।

रिपोर्ट :कोमल रमोला
कालका 27 सितंबर कालका विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक बड़ी राजनीतिक हलचल सामने आई है। कांग्रेस की प्रदेश महिला महासचिव और प्रभावशाली नेता, पवन कुमारी शर्मा ने कांग्रेस को अलविदा कहकर भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा का समर्थन करने का ऐलान कर दिया है। पवन कुमारी ने कहा कि वे जल्द ही एक रैली में भाजपा जॉइन करेंगी। उनके साथ हर्ष चड्ढा ने भी भाजपा को समर्थन दिया है।

पवन कुमारी शर्मा, जिन्होंने पिछले नगर परिषद के चेयरमैन पद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 14,000 से अधिक वोट हासिल कर कांग्रेस और अन्य दलों के लिए बड़ी चुनौती पेश की थी, अब बीजेपी के पाले में शामिल होकर विपक्षी खेमे को और मजबूत कर दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से कांग्रेस के पारंपरिक वोट बैंक पर गहरी चोट पड़ी है। इससे कांग्रेस को करीब 30 हजार वोट का नुकसान होने तय है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि पवन कुमारी के समर्थन से बीजेपी को कालका विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में वोटों का फायदा हो सकता है, जो कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। इसे कांग्रेस के लिए ‘440 वोल्ट का झटका’ कहा जा रहा है, क्योंकि इससे पार्टी की स्थिति डांवाडोल हो गई है।

पवन कुमारी शर्मा ने अपने समर्थन को स्पष्ट करते हुए कहा कि उन्होंने शक्ति रानी शर्मा में वही क्षमता देखी है, जो कभी पंडित विनोद शर्मा ने अंबाला का अभूतपूर्व विकास करके साबित की थी। उन्होंने विश्वास जताया कि शक्ति रानी शर्मा भी विनोद शर्मा की तरह कालका का विकास करेंगी और इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगी। उनका यह कदम बीजेपी के पक्ष में एक मजबूत संदेश के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आगामी चुनावों में बीजेपी की संभावनाएं और मजबूत होती दिख रही हैं। इस ऐतिहासिक समर्थन के बाद, बीजेपी उम्मीदवार शक्ति रानी शर्मा और वरिष्ठ नेता पंडित विनोद शर्मा पवन कुमारी के निवास पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। शक्ति रानी ने पवन कुमारी के इस महत्वपूर्ण समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस कदम से उन्हें एक नया जोश और उत्साह मिला है।

शक्ति रानी ने विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्र की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगी।पू र्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने कहा कि लोगों का लगातार प्यार और जनसमर्थन मिल रहा है। वहीं पवन कुमारी के समर्थन से हमें बहुत लाभ होगा।

इस समर्थन से न केवल बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है, बल्कि कांग्रेस खेमे में निराशा और हताशा का माहौल पैदा हो गया है। कांग्रेस के नेताओं को अब इस बात की चिंता सता रही है कि पवन कुमारी जैसे वरिष्ठ और प्रभावशाली नेता के पार्टी छोड़ने से पार्टी की चुनावी संभावनाओं को गंभीर क्षति हो सकती है। चुनावी समीकरण अब पूरी तरह से बदल चुके हैं, और इस नए गठजोड़ के बाद बीजेपी की चुनावी ताकत में इज़ाफा होते हुए देखा जा रहा है।

29 को जॉइन करेंगे भाजपा : प्रमोद कौशिक

चुनाव प्रभारी प्रमोद कौशिक ने कहा कि पवन कुमारी और हर्ष चड्ढा सामाजिक लोग हैं और इनके साथ आने से कालका में एक तरफा लहर है। 29 तारीख़ को असम के मुख्यमंत्री की एक बड़ी रैली कालका में होने वाली है, जिसमें ये बड़े उत्साह के साथ अपने समर्थकों के साथ विधिवत रूप से भाजपा जॉइन करेंगे।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img